अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा, संवाददाता। बेचने के लिए गजरौला मंडी जाते समय रास्ते में किसान का गेहूं पकड़ कर उसकी फर्जी तरीके से नीलामी कराने के मामले में तत्कालीन डीएसओ और मंडी समिति के तत्कालीन प्रभारी सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अदालत के आदेश पर रजबपुर पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपियों की केस में भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर पकड़े गए गेहूं की फर्जी नीलामी कर 70 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी कलां का है। यहां रहने वाले किसान महताब की बेटी की शादी दिसंबर 2024 में होनी थी। लिहाजा पैसे का इंतजाम करने के लिए वह 28 नवंबर 2024 को अपना गेहूं बेचने के लिए गजरौला मंडी जा रहे थे। उनका आरोप है कि हाईवे पर रजबपुर थाने के पास पूर्ति निरीक्षक अमरोहा ने गेहूं लदी गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.