बदायूं, मई 15 -- कमरे से गेहूं के बोरे निकालते समय एक अधेड़ को विषैले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मामला उसहैत क्षेत्र के गांव मल्लाह नगला का है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय धनपाल सुबह अपने घर के एक कमरे में रखे गेहूं के बोरे निकाल रहे थे। इसी दौरान कमरे में मौजूद किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल से लौटन...