फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसके बाद किसानों को क्रय केंद्रो में आने वाली समस्याओं के चलते डिप्टी आरएमओ कार्यालय का घेराव कर समस्याओं की जानकारी दी। निस्तारण के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हो सका।जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि कृषि फीडरों में तय मानक के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों की समस्याएं कम नहीं हो रही। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाकर किसानों को संगठन की सदस्यता दिलवाए जाने पर जोर दिया। वहीं किसानों को पानी की समस्याओं पर भी विचार किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में किसानों ने डिप्टी आरएमओ कार्यालय का घेराव किया। किसानों का कहना था कि क्रय केंद्रो में उनका गेहूं नहीं लिया जा रहा है। किसान जब गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंचता ह...