गेहूं तुलाई ठप होने पर भड़के किसान, जाम लगाकर प्रदर्शन
उरई, मई 22 -- कोंच। संवाददाता नगर में गल्ला मंडी के आरएफसी केंद्र पर पिछले दो दिनों से गेहूं की तुलाई बंद होने से किसानों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कोंच नदीगांव रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर बारदाना उपलब्ध होने के बावजूद उसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया, जिससे खरीद प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
किसानों का गुस्सा शुक्रवार दोपहर समस्या का समाधान न होने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मंडी के बाहर कोंच-नदीगांव रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के चलते यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी हुई। सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस की कार्रवाई जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.