गेहूं-चना लदे तीन ट्रक पकड़े, 6.77 लाख का जुर्माना
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, संवाद। मंडी परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध रूप से अन्य राज्यों से लाई जा रही कृषि उपज से लदी तीन ट्रकों को पकड़ा। मंडी सचिव महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित सचल दस्ते ने हरहुआ चौराहे से चार ट्रकों को पकड़ा और उन पर 6.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। तीन ट्रक में 862 कुंतल गेहूं और एक ट्रक में 375 कुंतल चना लदा था। मंडी उपनिदेशक प्रशासन-विपणन संजय कुमार सिंह ने कहा कि टैक्स चोरी कर अन्य जिलों और राज्यों से ये ट्रक बनारस पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.