बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर द्वारा ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के सीमावर्ती ग्राम कादराबाद, विकासखण्ड अफजलगढ़ का भ्रमण कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। शुक्रवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डीएम के संज्ञान में आया की इस ग्राम में अधिकांश सेना से सेवानिवृत्त लोग निवास करते हैं। यह भी पढ़ें- जन चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्याएं, मौके पर किया निस्तारणग्रामवासियों की समस्याएँ ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे एवं नीलगाय द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर वन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा भूमिधरी अधिकार दिलाये जाने की मांग भी की गयी। जिसके सम्बन्ध में जि...