मुंगेर, मार्च 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को खैरा गांव स्थित खैरा डोराय मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने चिंतामणि पोखर के पास गेहूं के खेत से 375 एमएल की रॉयल स्टैग की 200 बोतल जब्त की है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओं द्वारा खेत में अवैध शराब का बड़ा स्टॉक छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टुनेश्वर प्रसाद सिंह के खेत में छापेमारी की, जहां से शराब बरामद हुई। पुलिस सभी शराब को जब्त कर थाना ले आई है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...