अलीगढ़, अप्रैल 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 30 मार्च से शुरु होने वाली गेहूं खरीद 6 अप्रैल सोमवार से शुरु हो सकी। इसमें भी जनपद के कई केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकी। कहीं किसान नहीं पहुंचे तो कहीं पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। किसान गेहूं में नमी को लेकर परेशान है। कई केंद्रों पर प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। जनपद में 84 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 69 पीसीएफ के हैं। 30 मार्च से केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरु होनी थी। लेकिन केंद्र इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। लिहाजा किसानों को वापस होना पड़ा। इसके बाद किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से भी इस मसले पर बात की। डीएम ने 6 अप्रैल से खरीद शुरु होने का आश्वासन दिया। सोमवार को धनीपुर मंडी समेत अन्य पीसीएफ के सेंटर पर गेहूं की खरीद की गई।कई जगहों पर सन्नाटे पसरे रहे। कई केंद्रों पर बारदाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.