बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने नगीना स्थित गेहूं क्रय केंद्र पखनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि केंद्र प्रभारी द्वारा अभी तक गेहूं खरीदने की शुरुआत नहीं की गई है। उन्होंने केंद्र प्रभारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए की तत्काल गेहूं क्रय करना प्रारंभ करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने डीएसपीसीएफ के प्रभारी को भी तत्काल गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों की किसान रजिस्ट्री के संबंध में आने वाली समास्या के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करें और उन्हें यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसान बंधुओं का आह्वान किया क...