पटना, अप्रैल 1 -- राज्य के सभी जिलों में बुधवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 229 किसानों ने 622 मीट्रिक टन गेहूं पैक्सों और व्यापार मंडलों को बेचा। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने जहानाबाद के किनारी पैक्स पर गेहूं खरीद की शुरुआत की। खरीद 15 जून तक होगी। मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को एक क्विंटल गेहूं बेचने पर 2585 रुपये मिलेंगे। यह पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। इस वर्ष राज्य में 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। गेहूं खरीद के लिए 4200 समितियों ने निबंधन कराया है। पैक्स और व्यापार मंडल के अलावा एफसीआई भी चिह्नित प्रखंडों में गेहूं खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में परेशानी होने पर किसान प्रखंड सहकारिता पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.