पडरौना, अप्रैल 4 -- कुशीनगर। गेहूं खरीद के लिए जिले में क्रय केंद्र स्थापित हो गए हैं, लेकिन अभी वहां किसान अपना गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। क्योंकि अभी बहुत कम किसानों के गेहूं की कटाई-मड़ाई हो पाई है। मौसम करवट ले रहा है। तेज पछुआ हवा चलने के दौरान आगलगी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद आकाश में बादल छाने से किसानों की चिंता और बढ़ गई। वे जल्दी-जल्दी खेतों में खड़ी अपनी फसल को समेटने में लग गए। यही वजह है कि गेहूं खरीद शुरू हुए पांच दिन गुजर जाने के बावजूद जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने किसान नहीं पहुंचे।जिले में गेहूं खरीद के लिए इस साल 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 25, पीसीएफ के 30 और पीसीयू के 16 क्रय केंद्र बने हैं। शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 23,500 मीट्रिक टन लक्ष्य मिला है। शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.