गेहूं खरीद व उर्वरक उपलब्धता पर डीएम ने दिया जोर
कौशाम्बी, जून 2 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान गेहूं की तौल व उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए तथा खरीदे गए गेहूं का संप्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो में तत्परता से कराई जाए। उन्होंने एआर-कोऑपरेटिव को आगामी दिनों में मांग को दृष्टिगत रखकर जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। परंपरागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.