मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। जिले में एक अप्रैल से शुरू हुए गेहूं खरीद में अबतक तेजी नहीं दिख रही है। मौसम की मार से क्रयकेंद्र तक अभी किसान अपना गेहूं ले कर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बीते एक सप्ताह से मौसम खराब हो जाने से गेहूं की कटाई और मड़ाई बाधित हो गयी है। इसका असर गेहूं खरीद पर दिख रहा है। विंध्याचल मण्डल मे अबतक मात्र 595.2 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। वहीं, मण्डल मुख्यालय मिर्जापुर में गेहूं खरीद की स्थिति काफी खराब है। अबतक मात्र 48.80 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने तीनों जिलों के डिप्टी आरएमओ को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। विंध्याचल मंडल में अबतक हुई गेहूं खरीद में सोनभद्र जनपद अव्वल है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद के मुताबिक गुरुवार तक सोनभद्र में सर्वाधिक 429.95 मीट्रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.