पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। मंडी में लगे क्रय केंद्रो पर खरीद व्यवस्था पठरी पर नहीं आ रही है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। किसान नेताओं ने कहा कि फसल न बिकने से किसान परेशान हैं। उनकी आवाज उठाने वाले किसान नेताओं को पुलिस जेल भेज रही है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तले शुक्रवार को किसान नेता कोतवाली में सामूहिक गिरफतारी देने पहुंचेगे। चेतावनी के बाद खलबली मची हुई है। सहकारी मंडी समिति में बुधवार को गेहूं की खरीद शुरु की गई। इसके बावजूद खरीद व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। कई किसानों का गेहूं मंडी में लगे क्रय केंद्रो पर पड़ा हुआ है लेकिन तौल लहीं कराई जा रही है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। गुरुवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह मंडी पहंुचे। किसाानों ने उन्हें गेहूं न खरीदे जाने के बारे में बताया। स्वराज सिंह ने वीडिय...