नवादा, मई 23 -- जिले में विगत पहली अप्रैल से शुरू हुई गेहूं अधिप्राप्ति प्रक्रिया अब अपने आधे से अधिक का सफर तय कर चुकी है। जिले के सभी 14 प्रखंडों में खरीद की रफ्तार एक समान नहीं है। कुछ प्रखंडों में पैक्स अध्यक्षों और किसानों की सक्रियता के कारण लक्ष्य के मुकाबले शानदार खरीदारी हुई है, जबकि कुछ सुदूरवर्ती इलाकों में सरकारी खरीद की रफ्तार अभी भी कछुआ गति से चल रही है। जिले में चालू सत्र में 3245 एमटी का संशोधित लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि पूर्व में 337 एमटी के सांकेतिक लक्ष्य के साथ जिले में गेहूं का क्रय शुरू हुआ था। इस बार रैयत और गैर-रैयत किसानों के लिए क्रय की अधिकतम सीमा हटा दी गई है, जिसके बाद सुधार होने की उम्मीद जगी है। किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है, जबकि पिछले साल यह दर मात्र 2425 रुपय...