गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बहानेबाजी पर होगी कार्रवाई
सोनभद्र, मई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। गेहूं खरीद अभियान में किसी भी प्रकार की सुस्ती और बहानेबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को चोपन, मारकुंडी और जुगैल गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा खरीद और डिलीवरी कार्य में तेजी लाई जाए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान एडीसीओ ने सबसे पहले चोपन गेहूं क्रय केंद्र का जायजा लिया। यहां केंद्र प्रभारी रामअनंत ने बताया कि अब तक 1795.50 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मौके पर रामगुल्ली निवासी किसान के लगभग 30 कुंतल गेहूं की तौल होती मिली। सचिव रामअनंत ने जानकारी दी कि केंद्र को शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.