देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। इस साल गेहूं खरीद में किसानों को राहत मिलेगी। बिना झंझट ही किसानों के रबके का सत्यापन होगा। उन्हे तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, गेहूं क्रय केंद्र पर ही सत्यापन हो जायेगा। किसानों की सुविधा के लिए शासन ने नया निर्देश जारी किया है। जिले में किसानों का गेहूं सरकारी दर पर खरीदने को कुल 94 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इसमें गांवों में जाकर खरीद करने के लिए 20 सचल क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। शासन ने जिले को 51000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से गेहूं की कटाई तेज हो गयी है। क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद करने को किसानों को आनलाइन कराना पड़ रहा है। पहले आनलाइन कराये किसानों का तहसील से सत्यापन होता था, इसमें विलंब होने पर किसानों को तहसील का चक्कर लगाना पड़ता था। यह देखते...