हापुड़, अप्रैल 18 -- इस बार की गेहूं खरीद में बारदान किल्लत नहीं बनेगा। क्योंकि खाद्य विपणन विभाग इस बार राशन कोटेदारों से भी पुराने बोरों को खरीदकर उसे रीसाइक्लिंग (दोबारा इस्तेमाल) करने का काम करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अभी तक राशन डीलरों से 70 गांठें खरीदी गई हैं। ताकि गेहूं खरीद के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।इस समय जिले के 20 से अधिक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम होने और अन्य दिक्कतों की वजह से कम ही किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं देने के लिए आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद में बारदाना नहीं बनेगा बाधा, राशन डीलर करेंगे पूर्ति अभी तक खाद्य विपणन विभाग को शासन से गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य भी नहीं मिला है। ऐसे में विभाग ने गेहूं खरी...