कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता। जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कहाकि सभी 63 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थल, स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था या लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में इस वर्ष गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और बिचौलिया मुक्त होनी चाहिए, ताकि किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.