बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया। विकास भवन सभागार में शनिवार को गेहूं खरीद की समीक्षा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया कि खरीद में तेजी लाएं। जिले में गेहूं खरीद क्रय लक्ष्य 31,000.00 मैट्रिक टन है। इसके सापेक्ष 6474.20 एमटी खरीद हुई है जो क्रय लक्ष्य का महज 20.88 फीसदी है। डीएम ने विपणन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लाक के नोडल अधिकारी हैं तथा वह गेहूं क्रय का नियमित अनुश्रवण करें। खासकर पीसीयू, नैफेड व पीसीएफ क्रय एजेन्सी के शून्य खरीद पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उक्त क्रय केन्द्र पर खरीद कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन खरीद कार्य का अनुश्रवण करते हुए खरीद में तेजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.