बांदा, जून 28 -- बांदा, संवाददाता। देहात कोतवाली के करहिया गांव में विजनौर के दो गल्ला व्यवसायियों ने तीन किसानों को 46 क्विंटल गेहूं की धोखाधड़ी कर ली। डीसीएम में गेहूं लदाकर आढ़ती फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तीन व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करहिया गांव निवासी किसान रुद्र प्रताप वाजपेयी ने बताया कि 19 जून को सुबह 10 बजे डीसीएम लेकर उनके घर तीन व्यापारी आए। एक ने खुद को विजनौर जिले के बड़ापुर थाना के कस्बा बड़ापुर निवासी मोहम्मद अतीक और दूसरे ने इसी जनपद के देहात कोतवाली के गौसपुर अदाद निवासी जमील बताया। उनके साथ एक व्यक्ति और था। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार बताया कि आढ़ती हैं और गेहूं खरीद करते हैं। रुद्र प्रताप ने इलेक्ट्रानिक कांटे से गेहूं तौलाया। 72 क्विंटल गेहूं को 54 क्व...