मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल वास्तविक किसानों से ही नियमानुसार गेहूं खरीदा जाए, किसी भी स्थिति में बिचौलियों के माध्यम से खरीद नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारी अपने केंद्र से 10 किमी के दायरे के किसानों से ही खरीद करें। विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 15 किमी तक के किसानों से ही गेहूं लिया जा सकता है। अन्य जनपदों के किसानों से खरीद पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, चाहे दूरी कम ही क्यों न हो। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के अभिलेखों का सत्यापन कर ही खरीद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.