इटावा औरैया, मार्च 29 -- सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कु्ंतल पर किसानों से गेहूं की खरीद के लिए सोमवार से गेहूं खरीद केंद्रों में काम का शुरू हो जाएगा। जिले में 67 खरीद केंद्र खोले गए हैं और 6 मोबाइल खरीद केंद्र भी खोले गए हैं। इन सभी पर 30 मार्च से काम का शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गेहूं खरीद के कामों की समीक्षा की । उन्होंने कहा की गेहूं खरीद के कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता ना बरती जाए। यदि केंद्र प्रभारी या कोई कर्मचारी अनियमितता बरतता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी किसान खरीद केंद्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए आए उसे वापस न किया जाए। उसकी साथ प्रतिशत फसल को खरीदा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद केंद्र मंड...