पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। सरकारी गेहूं खरीद के दौरान आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर समस्याओं को अवगत कराया। साथ ही ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विशेष रूप से वारदाने (बोरी) की कमी और अन्य व्यवस्थागत खामियों को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी गेहूं खरीद की जमीनी हकीकत सांसद के सामने रखी। उन्होंने बताया कि पर्याप्त वारदाना उपलब्ध न होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भुगतान में भी देरी हो रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने ...