कटिहार, अप्रैल 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ने से किसानों में उम्मीद जगी है, लेकिन अब सबसे बड़ी मांग गेहूं की ग्रेडिंग को लेकर उठने लगी है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम की मार से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ऐसे में यदि ग्रेडिंग कर गुणवत्ता के आधार पर खरीद की जाए तो जिले के अधिकतर किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।दरअसल, इस बार फसल पकने से करीब 25 दिन पहले आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। कई जगह गेहूं की बालियां जमीन पर गिर गईं, जिससे दाने छोटे रह गए और उनकी चमक भी कम हो गई। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 254 किसानों से 1133.04 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अब ऐसे गेहूं को पैक्स केंद्रों पर खरीदने में आनाकानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसानों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.