रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने गेहूं खरीद पोर्टल की क्षमता में बड़ा इजाफा किया है। उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि पहले पोर्टल की सीमा मात्र 10 हजार कुंतल थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 लाख कुंतल कर दिया गया है। इससे हजारों किसानों को अपनी उपज के पंजीकरण और बिक्री में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छोटे और मंझोले किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा और वह सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का फायदा उठा सकेंगे। अब उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नामधारी ने खाद और उर्वरक की उपलब्धता को लेकर भी आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और जल्द ही किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा म...