गेहूं खरीद पिछले साल के मुकाबले 467% बढ़ी
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनपद में इस बार गेहूं की खरीद में पिछले वर्ष की तुलना में 467.66 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वर्ष 2025-26 में 1910.77 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी, वहीं वर्ष 2026-27 में यह आंकड़ा बढ़कर 8935.99 मीट्रिक टन पहुंच गया। पिछले वर्ष की तुलना में 7025.22 मीट्रिक टन अधिक गेहूं की खरीद हुई है। सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस बार गेहूं खरीद में लगभग 467.66 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बताया कि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान राशि पहुंच रही है। 8935.99 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद से 2074 किसान लाभान्वित हुए हैं। गेहूं खरीद के एवज में उन्हें अब तक 2196.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.