रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- असद जावेद, खटीमा। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी आलोचना की। कापड़ी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो वे सड़कों पर जनआंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बुधवार को विधायक कापड़ी ने कहा कि क्षेत्र में किसानों के साथ घोर लापरवाही और अन्याय हो रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और स्वयं मंडी परिसर पहुंचकर निरीक्षण भी किया, जहां गेहूं खरीद के लिए केंद्र तो स्थापित किए गए हैं, लेकिन अब तक सुचारू संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही और किसानों के प्रति असंवेदनशीलता बताया। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.