गेहूं खरीद न होने पर भाकियू ने आरएफसी के क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन कर गेहूं में आग लगाई
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- पुवायां, संवाददाता। खरीद शुरू हुए एक सप्ताह बीत गया लेकिन केंद्र प्रभारी बारदाना नहीं होने का बहाना बनाकर खरीद नहीं कर रहे जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र प्रभारियों पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए गेंहू में आग लगाई साथ ही खरीद सुचारू रूप से नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुवायां में क्रय केन्द्रों पर खरीद नही होने से किसान परेशान है ऐसे में किसान अपनी फसल औने पौने दामों पर बेंचने को मजबूर है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किसानों के साथ मंडी में जाकर बिरोध प्रदर्शन कर गेंहू फूंक दिया। प्रदर्शन करने वाले किसानों ने दो दिन में खरीद शुचारू रूप से शुरू नही किये जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.