शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। गेहूं खरीद में अनियमितताओं और बारदाने की कमी को लेकर किसान यूनियन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूनियन से जुड़े दर्जनों किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं है, जिससे गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि तौल व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। किसानों ने मांग की कि सभी खरीद केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए, तौल प्रक्रिया पारदर्शी हो और समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्याएं सुनकर संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.