मिर्जापुर, मई 13 -- मड़िहान। गेहूं खरीद शुरू हुए करीब एक माह से अधिक बीत जाने के बावजूद मड़िहान तहसील क्षेत्र के रजौहां स्थित पचोखरा खुर्द सहकारी समिति सरकारी के क्रय केंद्र पर खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को क्रयकेंद्र पर पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों की नाराजगी किसानों का कहना है कि शासन स्तर पर गेहूं खरीद शुरू होने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। कई किसान कई दिनों से अपने गेहूं का तौल कराने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

फसल खराब होने का खतरा प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि खुले म...