सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। क्रय केन्द्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं खरीद प्रभावित होने से आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ उत्तर प्रदेश के संयोजक चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उप्र शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर क्रय केंद्रों पर बोरा उपलब्ध कराये जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में एक अप्रैल से ही गेंहू की खरीद के लिए क्रय केन्द्रों को क्रियाशील कर दिया गया है, लेकिन बोरा के अनुपलब्धता के कारण गेंहू का क्रय किया जाना पूर्णतया बंद है। इस कारण किसान अपने आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए अपना गेंहू औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हो गये हैं। इससे किसानों को उनके पारिश्रम व लागत के अनुरूप उचित मूल्य व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.