बरेली, मई 5 -- गेहूं की अधिक से अधिक खरीद को मार्केटिंग विभाग की टीम अब गांव-गांव पहुंचने लगी है। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय के नेतृत्व में गांव में टीमें जाकर बड़े किसानों से संपर्क करके गेहूं खरीद कर रही हैं। दो दिन पहले यह व्यवस्था शुरू की गई है। जिससे अधिक से अधिक गेहूं खरीद की जा सके। बरेली जिले में 121 गेहूं क्रय केंद्र खुले हैं। इनके अलावा डिप्टी आरएमओ कमलेश ने गांव-गांव जाकर गेहूं खरीद को टीमें लगाई हैं। वह खुद भी किसानों से पहले फोन पर संपर्क करते हैं। रविवार को नवाबगंज के गांव पचपेड़ा, दौली रघुवर दयाल, सीबीगंज और बिथरी चैनुपर के गांव बिहारीपुर में गेहूं की खरीद की गई। जिसमें डिप्टी आरएमओ खुद टीम के साथ रहे थे। वहीं गेहूं खरीद के लिए छुट्टी के दिन भी क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...