लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 134 क्रय केन्द्र खोले गए हैं। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं कर लें। किसानों का पंजीकरण कराने पर फोकस रखें। उन्होंने किसानों से भी पंजीकरण कराने की अपील की है। एडीएम ने बताया कि किसान पहले से ही पंजीकरण करा लें जिससे सत्यापन आदि हो सके और गेहूं कटने के बाद क्रय केन्द्र पर लेकर जाएं तो तुरंत बिक सके। बताते चलें कि 30 मार्च से ही खरीद की शुरुआत होनी है। हालांकि जिले में अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं हो रही है। बीच में हुई बरसात से कटाई पर असर पड़ा है। अप्रैल महीने में ही कटाई के साथ खरीद रफ्तार पकड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...