शाहजहांपुर, मार्च 12 -- रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गेहूं खरीद और भंडारण व्यवस्था को समय से सुचारु करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव और विभिन्न क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत 158 गेहूं क्रय केंद्रों को जल्द सक्रिय किया जाए। सभी संस्थाएं मंडी सचिवों के साथ समन्वय कर केंद्रों पर आवश्यक उपकरण, अभिलेख और किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि 17 मार्च से पहले सभी केंद्र पूरी तरह संचालित हो सकें। खाद्य विभाग के ई-उपार्जन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.