रामपुर, मार्च 30 -- जिले में 114 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू हो गई। इस बार सात एजेंसियों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। खरीद को लेकर प्रशासन स्तर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हालांकि, शुरूआती दिनों में खरीद होने की संभावना कम है। दरअसल, खेतों में गेहूं पकने की कगार पर है। अभी ठीक ढंग से गेहूं की कटाई का काम भी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में क्रय केंद्रों तक गेहूं पहुंचने में करीब एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.