पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। भाकियू अराजनैतिक ने कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत की। जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह की अगुवाई में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रहा है। सरकारी गेहूं खरीद के लिए कम से कम 180 से 200 क्रय केन्द्र स्थापित किये जाएंद्ध ताकि सुविधाजनक रूप से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। एक हैंडलिंग ठेकेदार को एक ही क्रय केन्द्र का ठेका दिया जाए। जिससे पारदर्शिता रहे। पूरनपुर की सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी का किसानों से अच्छा व्यवहार न होने की बात रखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों सही कराने की मांग की गई। आवारा जानवरों की समस्या को रखा गया। मरौरी ब्लाक अध्यक्ष बलराम वर्मा ने अंश निर्धारण में त्रुटियों को ज्ञापन के माध्यम से रखा। बल...