गेहूं खरीद केंद्र न खोलने नाराज भाकियू का 15 से आंदोलन का ऐलान
बरेली, अप्रैल 11 -- फरीदपुर, संवाददाता।गेहूं खरीद केंद्र न खोलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। शुक्रवार को भाकियू के जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें गेहूं खरीद केंद्र खोले जाने पर चर्चा की जिसके बाद जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि बरेली जिले में 120 गेहूं खरीद केंद्र प्रस्तावित हैं। मौके पर किसी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई है। जिससे किसान खुले बाजार में गेहूं 300 से 400 प्रति क्विंटल कम रेट पर बेचने को मजवूर हो रहा है। ऐलान किया कि अगर 14 अप्रैल तक गेहूं खरीद केंद्र शुरू नहीं किए तो भारतीय किसान यूनियन पूरे जिले में 15 अप्रैल से आंदोलन शुरू करेगी। सभी तहसील मुख्यालयों पर आंदोलन की शुरुआत धरना प्रदर्शन के साथ की जाएगी। किसानों ने पूरे जिले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.