कन्नौज, अप्रैल 11 -- दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कृषि समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रभारी कुलजीत सिंह ने बी-पैक्स छिबरामऊ पूर्वी और सरकारी गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों के अधिक से अधिक केसीसी बनवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री कुलजीत सिंह शनिवार को बी-पैक्स छिबरामऊ पूर्वी का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने समिति का उर्वरक स्टॉक वितरण आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वितरण रजिस्टर में किसानों के आधार और मोबाइल नंबर आदि चेक किए। इसके साथ ही उन्होंने समिति पर पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक किसान से 30 क्विंटल खरीद किया गया। गेहूं खरीद में किसानों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रपत्र आधार, खतौनी और मोबाइल नंबर लेकर आने पर ही खरीद की बात कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.