रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीति से किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 35 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इनमें से करीब 75 प्रतिशत केंद्र मंडी में स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जबकि इन्हें गांवों में स्थापित किया जाना चाहिए था। शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक कापड़ी ने कहा कि मंडी में केवल 15 से 20 ट्रॉलियों के खड़े होने की व्यवस्था है। ऐसे में 20 से अधिक केंद्र एक ही स्थान पर संचालित होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित होगी। धान खरीद के दौरान भी कम केंद्र होने पर लंबी कतारें लगती थीं और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। वर्तमान ...