पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। कोटे की दुकानों से 50 हजार बोरो का इंतजाम कर खरीद केंद्रों को आवंटन कर दिए गए। इसके साथ ही जिले में खरीद सभी केंद्रों पर शुरू हो गई है। पीलीभीत मंडी समिति में 500 कुंतल खरीद कर ली गई। हालांकि बिगड़ते मौसम के बीच हो रही परेशानियों में टीन शेड के नीचे गेहूं को सुरक्षित रखा गया है। ताकि गेहूं को भीगने से बचाया जा सके। खरीद केंद्रों पर हाल फिलहाल अभी नमी युक्त गेहूं की फसल आ रही है। मानक के अनुरूप खरीद को करने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्देश दिए है। बता दें कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 2585 रुपए प्रति कुंतल गेहूं का दाम इस बार रखा गया है। जिले में कुल 125 गेहूं के केंद्र खोले गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...