काशीपुर, अप्रैल 13 -- सोनू नागी, बाजपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार को गेहूं खरीद शुरू होते ही व्यवस्थाओं को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आरएफसी केंद्र पर तौल की सीमा मात्र 300 कुंतल निर्धारित किए जाने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की यह नीति किसानों के घावों पर नमक छिड़कने जैसी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने सरकार और विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सीजन की शुरुआत में ही 300 कुंतल की बेहद कम सीमा तय करना किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में हजारों किसान हैं, ऐसे में सीमित तौल होने पर बाकी किसान अपना अनाज कहां बेचेंगे। किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने चेतावनी दी कि यदि तौल सीमा में तुरंत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.