पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। पूरनपुर गेहूं खरीद में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विरोध करने पर एक किसान को जेल भेजे जाने के मामले में नाराज किसान नेता शुक्रवार को गिरफ्तारी देने के लिए सीओ कार्यालय पहुंच गए। जानकारी लगते ही चार थानों की फोर्स कार्यालय में तैनात कर दी गई। दर्जनों नेता सीओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। सहकारी मंडी समिति पूरनपुर में गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं को लेकर किसान संगठन नाराज हैं। उनका आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिकारी सही ढंग से खरीद शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जब किसान इस अव्यवस्था को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे नाराज किसान नेताओं ने गुरुवार को सामूहिक गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को संयुक्त क...