फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- गेहूं खरीद का हाल: 17 दिन गुजरे, 33 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हो सकी111 किसानों को ही मिला एमएसपी का लाभभारतीय खाद्य निगम के केंद्रों पर भी नहीं पहुंचे किसानफर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था पटरी से उतरी हुयी है। खरीद शुरू हुये एक पखवारा से अधिक समय हो चुका है लेकिन जमीनी हकीकत निराशाजनक है। जनपद के 33 क्रय केंद्रों पर तो अब तक गेहूं की बोहनी तक नहीं हो सकी है। अब तक महज 111 किसान ही क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच पाये हैं। यह संख्या लक्ष्य के मुकाबले ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह भी पढ़ें- क्रय केंद्रों पर धान व गेहूं बेचने पर किसानों की आमदनी में बट्टा गेहूं की आवक न के बराबर होने से क्रय केंद्रों पर सन्नाटा सा पसरा है। 15 अप्रैल तक के खाद्य एवं विपणन विभाग के मिले आंकड़े चौंकाने वा...