पटना, अप्रैल 25 -- पूर्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राज्य में गेहूं खरीद के लक्ष्य को 10 गुना बढ़ाने के केंद्र सरकार के सकारात्मक निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से किसानों को लाभ होगा। एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीदगी के दौरान निर्धारित लक्ष्य की कमी से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्सों) पर भारी दबाव पड़ रहा था। किसान संगठनों ने लगातार लक्ष्य वृद्धि की मांग उठाई, जिस पर बिहार सरकार ने तत्परता दिखाते हुए केंद्र से पहल की। इसके फलस्वरूप केंद्र ने राज्य का लक्ष्य 18 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1.80 लाख मीट्रिक टन कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों को बड़ी राहत; गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा, 18 हजार से 1.80 लाख मीट्रिक टन हुआ इससे न केवल गेहूं उत्पादक किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.