मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गेहूं के लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। अब 1813 टन गेहूं की खरीद होगी। शुरूआती दौर में मुंगेर जिले को मात्र 188 टन खरीद का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य बढ़ने से अधिक से अधिक किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच पाएंगे। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से की जा रही है। 26 दिनों में 84 किसानों से 187 टन खरीद हो पायी है। किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद के लिए जिले के 54 पैक्सों का चयन किया गया है। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये अधिक है। पिछले साल मुंगेर जिले को 1915 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके विरूद्ध मात्र 9 टन की खरीद हो पायी थी। जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी ने बताया कि, गेहूं खरीद का लक्ष्य ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.