मथुरा, अप्रैल 2 -- जिले में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता 50 कुंतल गेहूं की खरीद के साथ खुल गया है। मंडी समिति स्थित क्रय केन्द्र पर पहले विक्रेता किसान का माला दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। प्रदेश के साथ जिले में भी 30 मार्च से गेहूं की सरकारी शुरू हो गई है। जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के 10, पीसीएफ के 60, पीसीयू के 12, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति के 2 केंद्र सहित कुल 88 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। अब जिले के 80 क्रय केंद्रों ई-पॉश मशीनें पहुंच चुकी है। इस के साथ ही सभी 80 केन्द्रों पर गेहूं खरीद सुचारू हो गई है। जबकि आठ क्रय केन्द्रों पर ई-पॉश मशीनें शुक्रवार को पहुंचने के चलते आज से खरीद शुरु हो सकेगी। इससे किसानों को भुगतान प्रक्रिया में सहूलियत मिल रही है। इस वर्ष गेहूं बिक्री के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.