हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के 50 गेहूं खरीद केंद्रों में शुरू हुई गेहूं की खरीद एक सप्ताह गुजरने के बावजूद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कहीं बारदाना का संकट है तो कहीं किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर दौड़भाग करनी पड़ रही है। नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर में हाट शाखा में सोमवार को शुरू हुई गेहूं खरीद मंगलवार को शाम होते ही बारदाना के अभाव में ठप हो गई। दोनों केद्रों में अभी तक दो सौ किसान गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि पूरे ब्लॉक में 2002 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। दो हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीकरणभरुआ सुमेरपुर। हाट शाखा के प्रभारी रणजीत सिंह, मोबिन खान ने बताया कि उनके पास बारदाना खत्म हो गया है। डिमांड लगी हुई है। बारदाना आने के बाद ही खरीद शुरू होगी। हाट शाखा प्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.