हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। एक मार्च से प्रस्तावित समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत भले ही न हो पाई हो पर जिला प्रशासन ने क्रय केंद्रों की सूची जारी कर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि होली का पर्व निपटते ही औपचारिक रूप से गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया वर्ष 2026-27 के लिए क्रय केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार जनपद में कुल 104 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन्हें छह अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा गया है। सूची के मुताबिक सबसे अधिक 45 क्रय केंद्र विपणन शाखा को दिए गए हैं। वहीं पीसीएफ (प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन) को 23 केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपीपीसीयू (उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ) को 15 केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय खाद्य निगम (ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.