पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। धान खरीद में प्रदर्शन के बाद अब गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू करा दी गई है। खरीद शुरू होने से पहले जिले ने मंडल में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया में धाक जमाई है। किसानों के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में भी रुहेलखंड मंडल में जिले ने सर्वाधिक 916 पंजीकरण करा लिए हैं। यह मंडल में सर्वाधिक है। गेहूं की खरीद अगले माह मार्च में शुरू होगी। पूर्व में यह खरीद अप्रैल माह में शुरू कराई जाती थी। अब यह मार्च माह में शुरू कराई जाती है। खाद्य एवं रसद विभाग की निगरानी में खरीद के लिए किसान पंजीकरण कराने से पहले जिले में 103 गेहूं खरीद केंद्रों की मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें खाद्य विभाग के पास30, पीसीएफ के पास 21, पीसीयू के पास 26, यूपीएसएस के पास 26 केंद्रों को आवंटन किया जा चुका है। अब अगले माह से होने वाली गेहूं की खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.